Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में जानिए उत्तराखंड में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand (5-11 January 2026), साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड राज्य के लिए लेटेस्ट साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम दिन मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। आज और कल पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश के अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस सप्ताह तापमान में भी कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
आईए विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह 5 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक उत्तराखंड राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। वहीं हीं मैदानी इलाकों के लिए अलग अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे सुबह और देर शाम के समय विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए तो कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
6 जनवरी: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इन जिलों के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।
हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी इलाकों में भी अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह और देर शाम के समय दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
7 जनवरी: बुधवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के साथ-साथ नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। लगातार कोहरे के कारण ठंड का असर दिनभर महसूस किया जा सकता है।
8 जनवरी: गुरुवार को भी शुष्क मौसम के बीच प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने से वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी
9 जनवरी: शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है ,प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
10 जनवरी: शनिवार को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
11 जनवरी: रविवार को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने बताया कि इस सप्ताह उत्तराखंड राज्य में कोई बड़ा मौसम बदलाव होने की संभावना नहीं है। पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम कोहरा छाए रहने की स्थिति बनी रहेगी। आंशिक तौर पर बादलों के बीच दिन में कहीं-कहीं धूप और कुछ मैदानी स्थानों में घने कोहरे के चलते कोल्ड डे की स्थिति भी बने रहेगी। वहीं इस सप्ताह तापमान में भी कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। Uttarakhand Weather Update News, Weekly Weather Forced Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


