Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

नई नीति के तहत राज्य में अनुसंधान, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। AI, ड्रोन, ब्लॉकचेन सहित आधुनिक तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा।
Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
उत्तराखंड विज्ञान-नवाचार नीति-2026 जारी करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड विज्ञान-नवाचार नीति-2026 जारी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जारी नीति का उद्देश्य विज्ञान आधारित विकास, अनुसंधान, स्टार्टअप और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है, राज्य में नवाचार और सतत विकास को मिलेगा नया आधार।

देहरादून, 10 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी कर दी गई है। इस नीति का उद्देश्य राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास और नवाचार को बढ़ावा देते हुए उत्तराखंड को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
नई नीति में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं एवं चुनौतियों के समाधान के लिए विज्ञान और तकनीक का प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया है। नीति का लक्ष्य आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सतत विकास की दिशा में राज्य को आगे बढ़ाना है। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर एक सलाहकार निकाय का गठन किया जाएगा, जो नीति के कार्यान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन का कार्य करेगा। इसके साथ ही अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विकेन्द्रीकृत संस्थागत व्यवस्था विकसित की जाएगी।
नीति के तहत राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने के लिए व्यापक सहयोगात्मक तंत्र विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी क्षेत्र की कंपनियों और स्टार्ट-अप्स में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसटीआई) इकाइयों की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन भी किया जाएगा। नीति के अंतर्गत वैज्ञानिक जानकारी, शोध निष्कर्षों और संसाधनों तक सभी हितधारकों की सुगम पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सार्वजनिक निधि से संचालित शोध कार्यों से प्राप्त डेटा का डिजिटल भंडारण किया जाएगा तथा इसे सभी हितधारकों तक सुरक्षित और सरल रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत सरकार की “एक राष्ट्र, एक सदस्यता” पहल के माध्यम से शोध और विज्ञान संबंधी अभिलेखागारों तक पहुंच भी उपलब्ध होगी। “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की अवधारणा को साकार करने के लिए तकनीक के स्वदेशीकरण और स्थानीयकरण को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप समाधान
नई नीति के तहत राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय तकनीकी समाधान विकसित किए जाएंगे तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को भी आधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार से जोड़ा जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के कौशल विकास हेतु अत्याधुनिक शिक्षण-अधिगम केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। विज्ञान संचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विज्ञान नगरी, विज्ञान केंद्र, तारामंडल, अटल टिंकरिंग लैब, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रयोगशालाएं, खगोल अवलोकन संघ तथा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, संवेदनशील स्थलों पर फोकस

वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों के बीच सहयोग
नई नीति में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स, ड्रोन, संवर्धित वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर) और मिश्रित वास्तविकता (एमआर) जैसी उभरती तकनीकों को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक, खाद्य-जल-ऊर्जा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुसंधान एवं विकास कार्यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। नई नीति के तहत जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों, वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए कार्यशालाएं, संयुक्त शोध परियोजनाएं, फेलोशिप और छात्रवृत्तियां संचालित की जाएंगी। राज्य के वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक विशेष सहभागिता पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

नवाचार वेधशाला
इसके अतिरिक्त राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार वेधशाला की स्थापना की जाएगी, जो सभी योजनाओं, कार्यक्रमों, अनुदानों और प्रोत्साहनों से संबंधित जानकारी का केंद्रीकृत डिजिटल भंडार होगी। अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे तथा नवप्रवर्तकों को पेटेंट, कॉपीराइट, बौद्धिक संपदा अधिकार और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 राज्य में विज्ञान आधारित विकास, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा विकसित और सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

चुनौतियों के समाधान पर जोर
राज्य में विज्ञान प्रसार के लिए नोडल एजेंसी के रूप में उत्तररखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्वोगिकी परिषद (यूकॉस्ट) कार्य कर रही है। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के अनुसार उत्तराखडं वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन के साथ ही हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर बढ़ते दबाव जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। नई नीति इन चुनौतियों के समाधान के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों, शोध संस्थाओं, शिक्षाविदों, उद्योगों और नवप्रवर्तकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। प्रो दुर्गेश पंत के अनुसार यह नीति महिलाओं, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों, सीमांत समुदायों और दिव्यांगजनों को समान अवसर प्रदान करते हुए विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में समावेशी और समान भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

“उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 हमारे राज्य को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारा उद्देश्य केवल विज्ञान और तकनीक का विस्तार करना नहीं, बल्कि उसे आम जनजीवन, सुशासन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन से जोड़ना है। यह नीति युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान करेगी। साथ ही, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तराखंड के निर्माण को नई गति मिलेगी।
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AI #DroneTechnology #Innovation #PushkarSinghDhami #SciencePolicy2026 #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
सचिवालय में अधिकारियों के साथ कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देवप्रयाग–श्रीनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद SDRF टीम द्वारा खाई में रेस्क्यू कर घायल युवकों को बाहर निकालते हुए दृश्य। उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
सड़क हादसे का प्रतीकात्मक चित्र। लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

लालकुआं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की

  • सचिवालय में अधिकारियों के साथ कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

  • उत्तराखंड विज्ञान-नवाचार नीति-2026 जारी करते सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देवप्रयाग–श्रीनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद SDRF टीम द्वारा खाई में रेस्क्यू कर घायल युवकों को बाहर निकालते हुए दृश्य। उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,388)
  • उधमसिंह नगर (1,275)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (294)
  • दुर्घटना (623)
  • देहरादून (10,671)
  • नैनीताल (6,290)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,021)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,118)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान