उत्तराखंड – दर्दनाक सड़क हादसे में युवती समेत दो की मौत , 2 गंभीर
पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Dehradun News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में दीवाली की रात दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। ऋषिकेश- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अखंड आश्रम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीन स्कूटियों की आपस में भिड़ंत होने से एक युवक और एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है , जहां उनका उपचार चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडेय ने बताया कि रविवार की देर रात ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की दिशा में जा रही एक स्कूटी सामने से आ रहे अन्य स्कूटी से टकरा गई, जिसके बाद एक स्कूटी और टकरा गई। दुर्घटना में कोटद्वार निवासी आरती (20) और काले की ढ़ाल ऋषिकेश निवासी रितिक कश्यप (22) की मौत पर ही मौत हो गई।
हादसे दो अन्य घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की पड़ताल जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


