उत्तराखंड : यहां दो बसों की जबरदस्त भिडंत , दर्जन भर से अधिक यात्री घायल
- घायलों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
टिहरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है इसी बीच टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहा टीसीआर होटल के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत (Collision of two buses in Tehri) हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी से ऋषिकेश जाने वाली बस और चंबा से टिहरी आने वाली बस की टीसीआर होटल के समीप भिड़ंत हो गई। घायलों को 108 की मदद से चंबा पीएचसी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


