उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कैंटर; SDRF ने रेस्क्यू कर शव निकाला”
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला
Pithoragarh News- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में हाथ दर्दनाक हादसा हो गया , यहां गुरना के पास एक कैंटर वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 06 मार्च 2026 को डीसीआर पिथौरागढ़ के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुरना क्षेत्र में एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कठिन परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


