Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड में तीन निकायों के चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नरेंद्र नगर, गढ़ीनेगी और पाटी निकायों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 9 जून और मतगणना 11 जून को होगी।
Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
उत्तराखंड निकाय चुनाव से जुड़ा प्रतीकात्मक मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया का दृश्य।

उत्तराखंड में तीन निकायों के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की। (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

9 जून को होगा मतदान, 11 जून को होगी मतगणना; तीनों निकायों में आचार संहिता लागू

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के तीन जिलों टिहरी, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित निकाय क्षेत्रों में मतगणना पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इन निकायों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
नरेंद्र नगर में अब होगा चुनाव
दरअसल, जुलाई 2025 में हुए निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में आरक्षण और परिसीमन की जानकारी शहरी विकास विभाग से समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई थी, जिसके चलते यहां चुनाव नहीं हो सका था। अब राज्य निर्वाचन आयोग को संबंधित जानकारी प्राप्त होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में अध्यक्ष पद समेत 7 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होगा। आयोग ने अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित किया है।
गढ़ीनेगी और पाटी में पहली बार निकाय चुनाव
ऊधम सिंह नगर जिले के गढ़ीनेगी क्षेत्र और चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा मिला है। ऐसे में दोनों क्षेत्रों में पहली बार निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
गढ़ीनेगी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और 7 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होगा। यहां अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है। वहीं पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और 4 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। पाटी नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
10 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीनों निकायों में कुल 18 वार्ड हैं, जिनके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन निकायों में कुल 10,251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,405 पुरुष और 4,846 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर में 7 वार्डों के लिए 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3,596 मतदाता हैं, जिनमें 1,973 पुरुष और 1,623 महिला मतदाता शामिल हैं।
गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 7 वार्डों के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 4,671 मतदाता हैं, जिनमें 2,378 पुरुष और 2,293 महिला मतदाता शामिल हैं।
वहीं पाटी नगर पंचायत में 4 वार्डों के लिए 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1,984 मतदाता हैं, जिनमें 1,054 पुरुष और 930 महिला मतदाता शामिल हैं।
चुनाव खर्च की सीमा भी तय
निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 6 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि सदस्य पद के लिए यह सीमा 80 हजार रुपये तय की गई है।
इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए व्यय सीमा 3 लाख रुपये और सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 और 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
9 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 11 जून 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: उत्तराखंड चुनाव 2026 उत्तराखंड निकाय चुनाव गढ़ीनेगी नगर पंचायत देहरादून न्यूज नरेंद्र नगर चुनाव निकाय चुनाव अधिसूचना पाटी नगर पंचायत मतगणना मतदान राज्य निर्वाचन आयोग

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

  • उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

  • बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,714)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,353)
  • नैनीताल (6,589)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल