Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: पहाड़ में बारिश का कहर , कई सड़कें बंद दो मकान जमींदोज ,दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पहाड़ में बारिश का कहर , कई सड़कें बंद दो मकान जमींदोज ,दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Mohan Chandra Joshi July 30, 2022
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ में बारिश का कहर , कई सड़कें बंद दो मकान जमींदोज- देखें कुदरत के कहर का वीडियो

देहरादून। राज्य में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से प्रदेश में 186 सड़कें बंद हो चुकी है यही नहीं बदरीनाथ हाईवे दो जगह से टूट गया है 650 तीर्थ यात्रियों को रोका गया है इसके अलावा नैनीताल में भवाली मार्ग का 30 मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में धंस गया है। बरसात लगातार जारी होने से सड़कों को खोलने में दिक्कत आ रही है। भारी बरसात की वजह से राज्य में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे और 18 स्टेट हाईवे समेत 186 आंतरिक मोटर मार्ग भी बंद है। जोशीमठ के लामबगड़ क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे का 8 मीटर हिस्सा बह गया है। जबकि खचड़ा नाले में हाईवे का चार 4 मीटर हिस्सा बह चुका है लिहाजा यात्रियों को रोका गया है। नैनीताल में भी भवाली राजमार्ग का 30 मीटर का हिस्सा पूरी तरह वासआउट हो चुका है। जिसे रिस्टोर करने में 1 सप्ताह का समय लगेगा, लिहाजा लोगों को सुरक्षा कारणों की वजह से ज्योलिकोट के मार्ग से आवागमन की अपील की गई है। वहीं रुद्रप्रयाग में बोल्डर आने से एनएच 107 बंद हो गया है राज्य भर में हाईवे से मलवा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 89 जेसीबी मशीन लगाई है। इसके अलावा 65 अन्य सड़कों पर आवागमन सुचारू करने के लिए 280 जेसीबी मशीनें लगाई गई है।

धारचूला में दो मकान जमींदोज , सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मल्ली बाजार में दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है ,जहां भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर गिरने शुरू हो गए घर में मौजूद सदस्यों को लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया वहीं कुदरत के कहर का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो को देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।।

प्रशासन की सक्रियता से बड़ी अनहोनी टली

पिथौरागढ़ शुक्रवार को लगभग अपराहन 3 बजे तेज वर्षा होने के कारण धारचूला नगर के निकट एल-धारा के पास पूर्व से भूस्खलन के सक्रिय होने की स्थिति में आपात व्यवस्था के अन्तर्गत 8 परिवारों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्यत्र स्थल पर शिफ्ट किया गया। सायं लगभग 6 बजे उक्त स्थल पर भारी मात्रा में भूस्खलन होने लगा, जिस कारण बड़े-बड़े बोल्डर और मलवा धारचूला बाजार की ओर जाने लगा। उक्त बोल्डर और मलवे के कारण 2 भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा अन्य भवन खतरे की जद में आ गए, जिस कारण लगभग 40 परिवारों को टी०आर०सी०, जी०आई०सी० तथा जनजाति छात्रावास में बने आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तत्काल आपात बैठक बुलाकर सम्बन्धित अधिकारियों को राहत व बचाव, सुरक्षा, मलबा हटाने, पेयजल व विद्युत आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के बावत निर्देश दिये! जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, उप जिलाधिकारी धारचूला, जिला पूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़, बी0आर0ओ0, अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० अस्कोट, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धारचूला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड धारचूला, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को संबंधित व्यस्थाओं के बावत निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

मौके पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा एन०डी०आर०एफ० / एस०डी० आर०एफ० तथा अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

भवाली- नैनीताल मार्ग पर बड़ा भूस्खलन ,सड़क धंसी

नैनीताल। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात की वजह से भवाली- नैनीताल मार्ग भारी भूस्खलन के चलते बंद हो गया है फिलहाल सभी गाड़ियों को ज्योलीकोट के रास्ते भेजा जा रहा है मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी धीराज सिंह का कहना है कि सरकारी मशीनरी को एक्टिव कर दिया गया है।


बताया जा रहा है लगभग एक सप्ताह का समय मार्ग खुलने में लगेगा क्योंकि बहुत बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है इंजीनियरों व एक्सपर्ट टीम को भूस्खलन के कारण पता लगाने के लिए भी कहा गया है साथ ही लोकनिर्माण विभाग को रास्ते खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन की बरसात के बाद आज सुबह भवाली नैनीताल मार्ग के बीच पाइंस से पास कैंटर व्यू पॉइंट के पास यह भूस्खलन हुआ है गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान कोई यात्री वाहन मार्ग में नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

जिस समय पहाड़ टूट कर गिरा उस समय कोई वहां से वाहन नहीं गुजर रहा था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया वहीं डीएम ने मार्ग को खोलने के लिए निर्देश जारी किए हैं डीएम का कहना है कि मार्ग खोलने में करीब एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है क्योंकि पूरा पहाड़ टूट कर नीचे सड़क पर आ गिरा है जिससे सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

 • पाइंंस के पास हुए भूस्खलन क्षेत्र में मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ।


 • किसी भी प्रकार का जान माल का नहीं हुआ नुकसान।


 • लोनिवि को तत्काल सड़क को रिस्टोर करने व ध्वस्त क्षेत्र के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के दिये निर्देश- जिलाधिकारी ।

 नैनीताल। पाइंंस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ लैंड स्लाइड से लगभग 20 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन हो गया है। मौके का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि को तत्काल सड़क रिस्टोर करने, ध्वस्त क्षेत्र की दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही विद्युत विभाग को तत्काल शहर की विद्युत व्यवस्था वैकल्पिक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।
 • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

 • इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, विद्युत, तहसीलदार नवाजिश खलिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में 11 मोटर मार्ग बंद

नैनीताल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा थोड़ी देर पहले जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा 191 मिलीमीटर हल्द्वानी में बरसात रिकॉर्ड की गई है जबकि मुक्तेश्वर में 24 मिलीमीटर और नैनीताल में 13 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है जिले में कुल 34 मिलीमीटर औसत वर्षा और इस बरसात के सीजन में 308 मिलीमीटर बरसात होना रिकॉर्ड पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

इसके अलावा गौला नदी, कोसी नदी और नंधौर नदी में सामान्य जलस्तर है। लेकिन पहाड़ में हो रही बरसात की वजह से नैनीताल भवाली राजमार्ग सहित 11 मोटर मार्ग बंद है जिनमें मल्यूटी मोटर मार्ग, फतेहपुर- बेलबसानी मोटर मार्ग, भौर्षा- पिनरो मोटर मार्ग, कैची – हरतप्पा मोटर मार्ग, बानना मोटर मार्ग सहित अन्य मोटर मार्ग बंद है जिनको जेसीबी द्वारा खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून ने राज्य में अगले 48 घंटे यानि 31 जुलाई तक राज्य के कई पर्वतीय व मैदानी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 30 जुलाई को राज्य के देहरादून ,नैनीताल , टिहरी , पौड़ी , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है

31 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,देहरादून ,चंपावत ,टिहरी ,पौड़ी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: पहाड़ में बारिश का कहर कई सड़कें बंद कई सड़कें बंद दो मकान जमींदोज देवभूमि उत्तराखंड दो मकान जमींदोज - दिल दहला दहलाने वाला वीडियो आया सामने लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,534)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,267)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत