उत्तराखंड- मौसम का फिर बदलेगा मिजाज , इन दो दिन झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी से जहां तापमान स्थिर है वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 और 9 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 और 11 जून को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 और 9 जून को राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर और चमोली जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है जबकि से जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
10 और 11 जून को यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 और 11 जून को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


