उत्तराखंड: यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवती की दर्दनाक मौत
- आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवती की दर्दनाक मौत , परिवार में मातम
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई घटना से परिवार व गांव में मातम छा गया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक तहसील क्षेत्रांर्गत ग्राम बरस्वार निवासी विनोद कुमार की 21 वर्षीय पुत्री रितिका अपने ग्राम के निकट मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान पेड़ से पत्तियां काटते हुए अचानक रितिका के ऊपर बिजली आ गिरी। जिससे रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्तपाल कोटद्वार भेज दिया है। साथ ही लैंसडौन से उप जिलाधिकारी स्मृता परमार मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि उप जिलाधिकारी स्मृता ने मृतिका के परिजनों सांत्वना देते हुए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इधर घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


