Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – यहां काल बनी औलाद , बच्चों ने पिता को मौत के घाट उतारा , वजह चौंकाने वाली
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

उत्तराखंड – यहां काल बनी औलाद , बच्चों ने पिता को मौत के घाट उतारा , वजह चौंकाने वाली

Mohan Chandra Joshi December 31, 2023
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां तीन बच्चों ने मिलकर आईटीबीपी से रिटायर्ड पिता की निर्मम हत्या कर दी। वारदात में बेटी का प्रेमी भी शामिल है।
हत्या के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाने से 30 किमी दूर भागादेवली गांव दो बेटियों, बेटे और बड़ी बेटी के प्रेमी ने मिलकर पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक के भाई के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को कमरे में बंद कर पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नाबालिग छोटी बेटी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही सुंदर लाल (60) पुत्र दुर्गाराम आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद वो रहने के लिए अपने गांव आ गए थे। जहां वो अपने भाई के परिवार के साथ रह रहे थे। जबकि उनकी बड़ी बेटी डिंपल, बेटा रितिक और छोटी नाबालिग बेटी देहरादून में पिता के सरकारी आवास में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर को दोनों बेटियां, बेटा और बड़ी बेटी का प्रेमी हर्षवर्धन गांव पहुंचे। शुक्रवार शाम को चारों ने मिलकर पिता के भाई के परिवार को परिवार सहित मारपीट कर घर से भगा दिया। जिसके बाद घर से कुछ ही देर में चिल्लाने की आवाज आने लगी।

चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई गांव वालों को लेकर वहां पहुंचा। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख हर कोई हैरान था। अंदर कमरे में सुंदर लाल का शव पड़ा हुआ था। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोचकर कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने अपने पिता की हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से दरांती से हत्या की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिटायरमेंट में मिली रकम बनी जान की दुश्मन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लमगड़ा थाना क्षेत्र के भागादेवली में अपने ही बच्चों के हाथों मारे गए सुंदर लाल ने आईटीबीपी में करीब 34 साल सेवाएं दीं। करीब नौ साल पहले पत्नी के निधन के बाद उन्होंने नौकरी के साथ-साथ तीनों बच्चों की अच्छी परवरिश भी की। जब वह सेवानिवृत्त होकर बच्चों के पास लौटे तो हालात उम्मीद से इतर पाए। ऐसे में उन्होंने तय किया कि अब वह पैतृक गांव में ही रहकर सुकून का जीवन बिताएंगे, लेकिन रिटायरमेंट पर उन्हें फंड आदि की मिली एकमुश्त रकम हड़पने के के लिए कलेजे के टुकड़ों ने ही उनकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

लमगड़ा ब्लॉक के भागादेवली निवासी सुंदर लाल की आईटीबीपी के सेवाकाल में जगह-जगह पोस्टिंग होती रही। इस दौरान उन्होंने पत्नी और बच्चों को सीमाद्वार देहरादून स्थित आईटीबीपी परिसर के सरकारी क्वार्टर में रखा ताकि उनकी पढ़ाई ढंग से हो सके। तीन महीने पहले वह सेवानिवृत्त हुए। क्योंकि पत्नी का निधन हो चुका था, तो वह आगे की जिंदगी बच्चों के साथ गुजारना चाहते थे। लेकिन रिटायरमेंट के बाद देहरादून पहुंचने पर सुंदर लाल को बच्चों का व्यवहार बदला-बदला नजर आया। जिससे खिन्न होकर उन्होंने अपने पैतृक गांव का रुख कर लिया। हालांकि बच्चों को वह हर महीने खर्च भेजते रहे, लेकिन बच्चों की नजर पिता के रिटायरमेंट की रकम पर थी। यही रकम सुंदर लाल की जान की दुश्मन बन गई। यह रकम हासिल नहीं होने पर दो बेटियों, एक बेटे और बड़ी बेटी के कथित प्रेमी ने मिलकर सुंदर लाल को मौत के घाट उतार दिया।
ऐसा नहीं कि सुंदर लाल ने गांव आने के बाद बच्चों से रिश्ता खत्म कर दिया था। भाई ओम प्रकाश के मुताबिक, गांव आ जाने के बाद भी वह बच्चों की जरूरतों पूरा ख्याल रखते थे। खर्च के लिए उन्हें रुपये भी भेजते थे। बच्चों की नजर उनकी रिटायरमेंट की एकमुश्त रकम पर थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग

मृतक सुंदर लाल के भाई ओमप्रकाश के मुताबिक, बच्चों को सुंदर लाल से कोई लगाव नहीं था। सेवानिवृत्ति के बाद सुंदर लाल बच्चों के साथ रहना चाहते थे। लेकिन रिटायरमेंट के बाद फंड आदि की रकम आते ही बच्चों ने उनसे यह रकम हड़पने के लिए तकादा शुरू कर दिया। ओम प्रकाश बताने हैं कि सुंदर लाल बच्चों की हर जरूरत पूरा करते थे, लेकिन फालतू खर्च के लिए मना भी करते थे।
रिटायरमेंट में मिली पूरी रकम अपने खाते में डालने की जिद पर बड़ी बेटी अड़ी थी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग उत्तराखंड - यहां पिता के लिए काल बनी औलाद उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बच्चों ने पिता को मौत के घाट उतारा वजह चौंकाने वाली

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
बरामद नशीले इंजेक्शन और आरोपी के साथ कार्रवाई करती मुखानी पुलिस टीम। हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

  • चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चंपावत

    ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

  • मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

  • देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,556)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,408)
  • खेल (355)
  • चंपावत (958)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,756)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,039)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय