Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : STF ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य दबोचे , ऐसे बनाते थे निशाना
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand : STF ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य दबोचे , ऐसे बनाते थे निशाना

Mohan Chandra Joshi August 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

दुबई, चाइना और पाकिस्तान से जुड़े थे साइबर ठगों के तार, भारत में कई लोगों से की ठगी

Dehradun News – उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस ने साेमवार काे दिल्ली से साइबर धोखाधड़ी के मास्टर माइंड समेत तीन साइबर ठगों को दबोचा है। ये सभी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के सदस्य हैं। इनके तार दुबई, चीन और पाकिस्तान से जुड़े हैं। आरोपितों ने भारत के विभिन्न राज्यों में कई लोगों को ठगा है। नौकरी के नाम पर दून के एक युवक से 22 लाख 96 हजार रुपये ठगी की थी। विदेशों में बैठे साइबर ठगों की मदद से बाइनेंस एप, ट्रस्ट वैलेट के माध्यम से यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी खातों में धनराशि का लेनदेन प्रकाश में आया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बैंक खाते, 06 मोबाइल फोन, 16 सिमकार्ड, 42 बैंक पासबुक/चेकबुक/डेबिट कार्ड आदि सामान बरामद किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि मोहब्बेवाला, देहरादून निवासी शिकायतकर्ता ने जून-2024 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके द्वरा नौकरी के लिए आनलाईन naukri.com सर्च किया गया था, जिस पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा पीड़ित को व्हाट्सएप नंबर से फोन कर बताया कि उन्हें naukri.com से आपका सीवी रिज्यूम प्राप्त हुआ है। इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन चार्ज 14,800 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। पीडित द्वारा भुगतान करने के बाद lintojacob@hrsuntorybfe.com से इन्टरव्यू के लिए SKYIP से फोन आया तथा उनके द्वारा लगभग 1 घंटे तक इन्टरव्यू लिया गया। उसके बाद 22 नवंबर .2023 को फाइनल राउंड के लिए इन्टरव्यू लेने के बाद सलेक्शन होने की बात कहकर दस्तावेज वैरिफिकेशन, जॉब सिक्यिोरिटी, फास्ट ट्रैक वीजा तथा IELTS exam आदि के नाम पर क्वीक सोल्यूशन अकाउंट में रुपये जमा कराए गए। इसके बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसके द्वारा IELTS exam के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया, जिस कारण वीजा कैन्सिल किया जा रहा है तथा पीडित का पैसा तीन महीने में वापस करने की बात कही गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

इसके बाद पीडित को अन्य व्हाट्सएप नं0 से पुनः कॉल आयी व coca cola uk as AVP (Operation) में वेकैन्सी होना बताकर फिर से रजिस्ट्रेशन, इण्टरव्यू आदि के नाम से शिकायतकर्ता से पुनः विभिन्न खातों में 22,96,000 रुपये का भुगतान कराया गया।

खास बात यह है कि साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता की ई-मेल आईडी पर जानी-मानी कम्पनियों के नाम से मिलती जुलती ई-मेल आईडी jacob@carriercocacola.com, lintojacob@hrsuntorybfe.com, support@jobphent.se जो आजकल support@jobphent.com और contact@recuritmentjob.in से सम्पर्क किया गया।।

साइबर थाने के इंस्पेक्ट विकास भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी/डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपियों को चिन्ह्ति किया। टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी, किन्तु आरोपी पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। रविवार को मास्टर माइण्ड सहित तीन अभियुक्तों को मेट्रो स्टेशन जनकपुरी वैस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 42 बैंक पासबुक/चेकबुक, ड़ेविट/क्रेड़िट कार्ड़ व 16 सिमकार्ड, आधार कार्ड व पैनकार्ड बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

अपराध का तरीका
अपराधी फर्जी आईडी, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और जानी-मानी कंपनियों से मिलते-जुलते ईमेल पते का उपयोग करके नौकरी चाहने वालों से संपर्क कर उन्हें विदेश में नौकरी का झांसा देकर दस्तावेज सत्यापन, रजिस्ट्रेशन, जॉब सिक्योरिटी, फास्ट-ट्रैक वीजा आदि के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं।
इन साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ितों से ठगी की गई धनराशि को भोले-भाले लोगों के बैंक खाता विवरण का दुरुपयोग करके प्राप्त किया जाता है। वे लोगों के ओरिजिनल आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि लेकर फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खोलते हैं, जहां यह पैसा जमा किया जाता है। इन खातों के दस्तावेज और एसएमएस अलर्ट नंबरों को फिजिकली दुबई भेज दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में, दुबई का मास्टरमाइंड (पाकिस्तानी एजेंटों) भारतीय सहयोगी को शामिल करता है, जो पूरे बैंक खाते के किट प्राप्त करते हैं। वहीं, चीनी एजेंट व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो भुगतान और वास्तविक समय (real time) में यूपीआई विवरणों के लिए निर्देश देते हैं। गिरोह के अन्य सदस्य बिनांस और ट्रस्ट वॉलेट जैसी क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म से USDT (जो क्रिप्टो लेन-देन में उपयोग होता है) खरीदते हैं। USDT को बिनांस वॉलेट में ट्रांसफर किया जाता है और जुड़े हुए विदेशी ठग इसे 90 रुपये प्रति USDT के बजाय 104 रुपये प्रति USDT के भाव से भारतीय रुपये भेजते हैं। मुनाफे को आपस में बांटा जाता है, जिसमें 7 रुपये सचिन को और बाकी 7 रुपये आज़म भाइयों को दिया जाता है। आज़म भाइयों को प्रत्येक फर्जी खाते के लिए अतिरिक्त कमीशन भी मिलता है।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा दुबई, चाईना व पाकिस्तान से कनैक्शन होना स्वीकार किया गया है जिनके सम्बन्ध में इनके मोबाइल फोन में भी व्हाट्सएप, टेलीग्राम के माध्यम से चैटिंग होनी पायी जिसमें आपस में बैंक खातों की यूपीआई आईड़ी, खातों की डिटेल्स, क्यूआर कोड़, स्केनर आदि का आदान प्रदान किया गया है इसके अलावा USDT क्रीप्टोकरेंसी में एक दूसरे से खातों में भारतीय रुपया का ट्रान्सेक्सन सम्बन्धी चैटस पाई गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- अलमास आजम पुत्र गौशल आजम निवासी 85/42 अशरफाबाग जाजमऊ नियर शिवांश टेनरी थाना चकैरी कानपुर उ0प्र0 ।

2- अनस आजम पुत्र गौशल आजम निवासी 85/42 अशरफाबाग जाजमऊ नियर शिवांश टेनरी थाना चकैरी कानपुर उ0प्र0

3- सचिन अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सी-34 सेकण्ड फ्लौर कृष्णा पार्क विकासपुरी दिल्ली

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : STF ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य दबोचे uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand STF उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

  • हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

  • चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

  • गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,780)
  • उधमसिंह नगर (1,299)
  • क्राइम (3,436)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (668)
  • देहरादून (10,870)
  • नैनीताल (6,385)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश