Uttarakhand (रहें सावधान): IMD ने भी जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट , जानिए ताजा मौसम अपडेट
देहरादून (weather alert): उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से अगला सप्ताह भारी पड़ सकता है मौसम विभाग देहरादून के बाद भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बड़ी चेतावनी जारी करते हुए राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारत मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने स्पेशल प्रेस रीलीज जारी कर बताया की 18 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी से भारी की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी है।
- 19 और 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए देहरादून ,पौड़ी ,टिहरी ,नैनीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
21 जुलाई को नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर तथा देहरादून जनपद में भारी बारिश और 22 जुलाई को रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर , चमोली में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 18 जुलाई से 22 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहेगा तथा कुछ जनपदों में भारी से भारी बारिश की भी आशंका है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


