उत्तराखंड weather : यलो अलर्ट संग जमकर बरसेंगे बादल, 23 सितंबर तक देखें मौसम का हाल
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल वर्षा का दौर जारी रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 सितंबर तक प्रदेश के 11 जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो राज्य के मैदानी जनपदों हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य 11 जिलों में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। Uttarakhand Weather Update
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार 19 सितंबर को प्रदेशभर में आंशिक बादल के साथ ही मैदानी इलाकों में धूप खिलेगी वही पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत , उत्तरकाशी , पौड़ी गढ़वाल , अल्मोड़ा ,देहरादून, टिहरी ,नैनीताल और रुद्रप्रयाग
में येलो अलर्ट जारी किया है। Uttarakhand Weather Update
23 सितंबर तक 11 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी

विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 23 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 23 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड में वैसे तो मॉनसून अपनी विदाई के अंतिम समय में है, लेकिन जाते हुए भी मॉनसून उत्तराखंड में जमकर बरसना चाहता है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की तरफ से जो चेतावनी जारी की गई है, उसके मुताबिक आगामी पांच दिन यानी 23 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश को दौर जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत , उत्तरकाशी , पौड़ी गढ़वाल , अल्मोड़ा ,देहरादून, टिहरी ,नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं कहीं तेज बारिश की संभावना बरकरार है।
वहीं बाकी के जिलों की बात की जाए तो वहां पर तेज गर्जन के साथ बारिश की हल्की बौछार हो सकती है। इस मॉनसून सीजन में उत्तराखंड के अंदर के सामान्य से करीब 5 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. प्रदेश में इस सीजन में 1174.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश देहरादून जिले में 2036.5 मिमी रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 168 फीसदी ज्यादा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


