उत्तराखंड मौसम: 21 फरवरी तक आया मौसम का अपडेट ,बदलेगा मौसम ,यलो- ओरेंज अलर्ट जारी

Dehradun Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने के चलते गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है
उत्तराखंड में देहरादून सहित पहाड़ से मैदान तक इन दिनों मौसम शुष्क है। सुबह से ही अधिकांश इलाकों में धूप खिल रही है इसी तरह का मौसम 18 फरवरी तक रहने की संभावना है। हालांकि, 18 फरवरी को देहरादून सहित कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
17 फरवरी से 20 फरवरी तक तेजी से बढ़ेगा पारा , यलो और ओरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में 17 से 20 फरवरी के बीच तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बढोतरी की आंशका है। जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, नैनीताल ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,देहरादून ,हरिद्वार ,उधम सिंह नगर ,अल्मोड़ा, चंपावत जनपदों में यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में अचानक चढ़ाव के चलते गर्मी बढ़ने के साथ ही फ्लू के प्रसार की संभावना है। साथ ही चोटियों में तेजी से बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की भी आंशका जताते हुए एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।

- 19 फरवरी से पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 और 21 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 फरवरी को राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी तरह 18 से 20 फरवरी तक पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक सामान्य से अधिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तीन दिन इन इलाकों में यलो -ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में उतार चढ़ाव के चलते फ्लू के प्रसार की संभावना है। साथ ही चोटियों में तेजी से बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन की संभावना है। नदियों का जल प्रवाह भी बढ़ सकता है। कृषि भूमि में नमी की कमी आएगी। ऐसे में पर्याप्त सिंचाई की जरूरत है।

तापमान
देहरादून में गुरुवार 16 फरवरी की सुबह दस बजे तक तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। 17 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री हो सकता है। 20 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Uttarakhand Weather Update


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें