उत्तराखंड मौसम: पहाड़ पर मौसम हुआ सुहाना , ऊंची चोटियों में बरसात के साथ हिमपात से बढ़ी ठंड

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: देवभूमि उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटे बारिश- बर्फबारी के आसार नहीं है यानी 31st और 1 जनवरी को मौसम साफ रहेगा हालांकि पहाड़ की ऊंची चोटियों में बरसात और हिमपात के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है नव वर्ष के मौके पर उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी आमद शुरू हो चुकी है उम्मीद जताई जा रही है कि पर्यटक बर्फबारी का भी आनंद उठा सकेंगे।
उत्तराखंड के उच्च हिमालई क्षेत्रों में मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। मुनस्यारी के कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में मौसम का पहला हिमपात हुआ। इस दौरान बरसात भी हुई जिससे मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहा और दिन भर धूप खिली रही।
मुनस्यारी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन में पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी हिमपात हुआ। हालांकि बर्फ गिरते ही पिघल गई।
बर्फबारी होने से मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। चोटियों के साथ ही मुनस्यारी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इधर धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है। वही पिथौरागढ़ जनपद समेत अन्य क्षेत्रों में दिन भर धूप खिले रही।
इधर गुरुवार को भी पहाड़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी होती रही। वहीं, मसूरी में भी हल्का हिमपात हुआ। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। मसूरी में वर्षा के साथ सर्दियों के सीजन का पहला हिमपात हुआ। लालटिब्बा और लंढौर में देर शाम बर्फ की फाहें गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। चमोली में स्थित औली में गुरुवार देर रात हिमपात हुआ हैं।
तापमान
शुक्रवार 30 दिसंबर की दोपहर देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। आज अधिकतम 18 डिग्री ही रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। कल भी इसी तरह का तापमान रह सकता है। इसके बाद एक और दो जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें