Uttarakhand: गंगा में डूबे IIT के छात्र की तलाश जारी ,सेनानायक SDRF ने दिए सर्चिंग में तेजी के निर्देश
सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन का किया निरीक्षण

Haridwar News- नगर निगम घाट रुड़की में डूबे आईआईटी के छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों द्वारा पिछले 6 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विगत 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार स्थित नगर निगम घाट, रुड़की में एक IIT के छात्र आशीष शुक्ला के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत तत्परता से SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेनानायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संभावित स्थानों की पुनः गहन सर्चिंग, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सेनानायक, SDRF के निर्देशन व इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में रूड़की, आसफ़नागर झाल से मोहम्मदपुर झाल तक सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन, तथा डीप डाइविंग तकनीक के माध्यम से नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है। नदी की धारा, जलस्तर एवं दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बता दें कि देश कि देश के नामचीन संस्थान आईआईटी रुड़की का एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) विगत 11 फरवरी की शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था ,वो नगर निगम के पास गंगनहर किनारे स्थित बने वाल्मीकि घाट पर बैठा हुआ था ,तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और सीधे गंगनहर जा गिरा।
लापता छात्र की तलाश के लिए SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की टीमें निरंतर आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


