उत्तराखंड: सत्य साधक गुरुजी ने दी होली की शुभकामनाएं , दिया आशीर्वाद और सद्भाव का संदेश
नैनीताल। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गुरुजी ने अपने संदेश में कहा कि जगत जननी मां बगलामुखी पीतांबरी माई की अनुकंपा से रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को अपनाने का संदेश भी देता है।
उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें बुराइयों के अंत और सत्य की विजय की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अहंकार, द्वेष और कटुता को त्यागकर क्षमा, करुणा और सद्भाव का मार्ग अपनाने की सीख देता है।
गुरुजी ने सभी से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक रंगों से होली मनाएं, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें और समाज में आपसी प्रेम व एकता को मजबूत करें। मां पीतांबरी की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और शांति बनी रहे तथा राष्ट्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो।
“रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित करे।”
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


