उत्तराखंड- दुखद: प्रसिद्ध लोक गायक व रंगकर्मी नवीन सेमवाल का निधन
देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक व रंगकर्मी नवीन सेमवाल का आकस्मिक निधन हो गया है
बामणी जैसे सुपरहिट गढ़वाली गाने में अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गायक, रंगकर्मी नवीन सेमवाल का मंगलवार सुबह असमय ही निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरे प्रदेश एवं संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी नवीन सेमवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे मंगलवार को मात्र 44 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
नवीन सेमवाल गायक होने के साथ ही प्रसिद्ध रंगकर्मी रहें हैं। उन्होंने थिएटर के माध्यम से उत्तराखंड के साथ ही मुंबई, दिल्ली समेत कई स्थानों पर अपने कार्यक्रम दिए। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा