उत्तराखंड- यहां सड़क से पलट कर घर की छत पर गिरा वाहन , देवदूत बन SDRF ने 5 लोगों को ऐसे बचाया

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत चकराता में एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मकान की छत में जा गिरा वाहन में 5 लोग सवार थे। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 5 लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज 14 अप्रैल को थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने राहत और बचाव करते हुए सभी लोगों को वहां से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
यह घटना उस समय हुई जब चकराता क्षेत्र के क्वासी बोथा के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सडक मार्ग से मकान की छत पर जा गिरा।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उप निरीक्षक योगेंद्र भण्डारी अपनी टीम के साथ मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक पहुँच बनायी गई। वाहन में 05 लोग सवार थे ।सभी घायल थे। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

घायलों की पहचान अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम। निवासी :- नौगांव. रमेश उम्र -52 वर्ष. संदीप उम्र -27 वर्ष. अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह निवासी :- नौगांव उत्तरकाशी. सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी निवासी :- नौगांव के रूप में हुई जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें