उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
देहरादून। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।
पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सबसे कम उम्र के युवा मुख्यमंत्री के रूप में रविवार शाम शपथ ले ली गई है। देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में उनके साथ मंत्रियों ने भी शपथ ली।
बता दें कि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था । रविवार को उन्होंने उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस अवसर पर सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री , हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री , यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री , विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री , सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री , रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री , धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री , अरविंद पांडेय कैबिनेट मंत्री , बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री , यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद कैबिनेट , गणेश जोशी कैबिनेट ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कैबिनेट में कोई नया चेहरा नहीं लिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


