उत्तराखंड – लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती को लेकर जारी किया अपडेट
Dehradun News , UKPSC Update : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आयोग ने आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी आज से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है।
सूचना के मुताबिक, राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा।
बताया जा रहा है कि श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


