उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां करें डाउनलोड
Dehradun, UKPSC NEWS: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आयोग कृषि, उद्यान पशुपालन भर्ती की परीक्षा सात जनवरी को कराएगा और आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए सात जनवरी को सभी जिलों में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को जारी होंगे। आयोग ने इसी साल सात अक्तूबर को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक चाहते हैं, वह 18 दिसंबर तक डाक या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


