Uttarakhand: यहां किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन, आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित मुकदमा दर्ज
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप है। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना पंतनगर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एक किशोरी रोज की तरह मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी। आरोप है कि पुलिस लाइन के पास नशे में धुत कांस्टेबल त्रिभुवन जोशी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचा और आपत्तिजनक हरकतें कीं। किशोरी किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंचकर साथियों और परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद परिजन पंतनगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी कांस्टेबल त्रिभुवन जोशी निवासी पुलिस लाइन, रुद्रपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके अन्य जिले में तबादले को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


