Uttarakhand Panchayat Chunav: आपके जनपद का कौन बना जिला पंचायत अध्यक्ष, पढ़िए नैनीताल में दोबारा होंगे चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर मतदान के बाद मतगणना का कार्य जारी है। प्रदेश के 12 जनपदों में हुए चुनाव में भाजपा -कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार कई जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के परिणाम सामने आ चुके हैं। वहीं नैनीताल में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण होने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दावेदार सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पर कांग्रेस के अभिषेक ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को हराया। देहरादून में जीत के जश्न में डूबी कांग्रेस।
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा का परचम
अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीट भाजपा ने जीत ली है। भाजपा की हेमा गैड़ा ने कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमा लिया है।
इस सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहें थी। जहां कांग्रेस से पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल उम्मीदवार थी तो निर्दलीय जीती हेमा गैड़ा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 45 वोट पड़े। इनमें से भाजपा की हेमा गैड़ा ने 24 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को 4 मतो से हराया। सुनीता कुंजवाल को 20 वोट मिले जबकि उक्रांद की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला।
उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी विजयी रहे। भाजपा के सुरेंद्र सिंह नेगी को 26 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के शंभू सिंह रावत को 7 मतो से हराया। शंभू सिंह रावत को 19 वोट प्राप्त हुए।
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी की जीत
चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दौलत सिंह बिष्ट 19 मत पाकर विजेता घोषित हुए वहीं विपक्षी उम्मीदवार रमा राणा को 5 मत मिले जबकि 2 मत रिजेक्ट हो गए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मण सिंह 15 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए जबकि विपक्षी उम्मीदवार जयप्रकाश को 11 मत मिले।
भाजपा ने जीती पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सीट
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रचना बुटोला को जीत मिलीय. निर्दलीय आरती नेगी उपाध्यक्ष बनीं
बागेश्वर में जीती भाजपा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आयोजित चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शोभा देवी ने 12 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को पराजित किया। चुनाव में एक मत निरस्त किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन परिहार को पराजित किया।
रुद्रप्रयाग में पूनम कठैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
रुद्रप्रयाग में भाजपा की पूनम कठैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष।
टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष
टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष। मान सिंह को 26 और भाजपा के हुकम सिंह को 15 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए।
टिहरी में भाजपा की इशिता सजवाण पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बन गई थी।
नैनीताल में दोबारा होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव
नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया आदेश
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बाद सियासी भूचाल सामने आया है जहां आज हुए विवाद और हंगामा के बाद मामला हाईकोर्ट में पहुंचा जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए निर्णय दिया है
नैनीताल में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण होने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।
आपकों बता दें कि सोमवार को नामांकन के साथ चार जिला पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
ये सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। इनमें उत्तरकाशी से रमेश सिंह चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, ऊधम सिंह नगर से अजय मौर्या व चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी शामिल हैं। शेष आठ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के मध्य टक्कर है।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें