उत्तराखंड: एकतरफा प्यार ने लिया दर्दनाक मोड़
अचानक बन गया मौत का सामना
युवती के पास आया था प्यार में असफल युवक।
मारपीट और धमकी के बाद घुल गया खौफ।
पुलिस के कदम से पहले ही बदल गई तक़दीर
मोबाइल लोकेशन ने दिखाया रास्ता,
लेकिन युवक ने खुद को गोली मारकर सबको चौंका दिया।
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्रेम प्रसंग में विफलता का खौफनाक परिणाम सामने आया। फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) का युवक जो प्रेम में असफल रहने के बाद हरिद्वार आया था, ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
युवती के साथ मारपीट और धमकी
पुलिस के मुताबिक एक युवती, जो मूल रूप से फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में राम वाटिका जमालपुर में रहती है, ने गैस प्लांट चौकी पर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश नामक युवक जमालपुर चौक के पास उससे मिला। युवती का आरोप है कि युवक के पास पिस्टल थी और उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से चला गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मोबाइल लोकेशन पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
युवती ने पुलिस को सुजीत के मोबाइल की लोकेशन भी बताई। पुलिस टीम बहादराबाद क्षेत्र के इंडियन गैस प्लांट के पास खाली मैदान में युवक की तलाश में पहुंची।
मौके पर युवक ने की आत्महत्या
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुजीत ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वरिष्ठ अधिकारी और गहन जांच
एसएसपी नवनीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौके से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुजीत के पास तमंचा कहां से आया और विवाद की असली वजह क्या थी।
परिवार बुलाए गए
युवक और युवती दोनों के परिवारों को हरिद्वार बुलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


