Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब

Mohan Chandra Joshi June 30, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई दवा निर्माताओं साथ अहम बैठक, अधोमानक दवा और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख*
सरकार फार्मा उद्योग के साथ है, लेकिन औषधियों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता- डॉ आर राजेश कुमार

देहरादून। उत्तराखण्ड को भारत का फार्मा हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, देहरादून में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा राज्य औषधि नियंत्रक श्री ताजबर सिंह जग्गी ने की। बैठक में प्रदेश की 30 से अधिक दवा निर्माता इकाइयों के प्रतिनिधि, प्रबंध निदेशक, औषधि विनिर्माण एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था – राज्य में हाल ही में सामने आए अधोमानक औषधियों के मामलों की समीक्षा, औषधि गुणवत्ता की स्थिति का विश्लेषण, और औद्योगिक प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उठाए जा सकने वाले ठोस कदमों पर चर्चा।

निर्माताओं ने जताई चिंता–बिना जांच ड्रग अलर्ट से उद्योग की छवि पर असर
समीक्षा बैठक में उपस्थित दवा निर्माताओं ने सी.डी.एस.सी.ओ. (CDSCO) द्वारा जारी किए जा रहे ड्रग अलर्ट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि कई बार बिना जांच की प्रक्रिया पूरी किए, ड्रग अलर्ट सार्वजनिक पोर्टल पर डाल दिए जाते हैं, जिससे फर्म की साख और राज्य की छवि दोनों को नुकसान पहुंचता है। एक उदाहरण के तौर पर कूपर फार्मा के Buprenorphine Injection का ज़िक्र किया गया, जिसे अधोमानक और स्प्यूरियस घोषित किया गया था। बाद में जांच में पाया गया कि वह दवा उत्तराखण्ड की फर्म द्वारा बनाई ही नहीं गई थी, बल्कि बिहार में अवैध रूप से तैयार की गई थी। ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड की कंपनियों को बिना किसी दोष के दोषी मान लिया जाता है, जो उद्योग और निवेश दोनों के लिए नकारात्मक संकेत देता है। कंपनियों ने यह भी कहा कि जब कोई नमूना अधोमानक पाया जाता है, तब औषधि अधिनियम की धारा 18(A) के अंतर्गत प्रारंभिक जांच और नमूने की सत्यता की पुष्टि अनिवार्य है। इसके बाद धारा 25(3) के तहत निर्माता को उस रिपोर्ट को चैलेंज करने का अधिकार होता है। परंतु जब तक रिपोर्ट और सैम्पल समय पर नहीं दिए जाते, तब तक यह अधिकार केवल कागज़ों तक ही सीमित रह जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

सरकार ने दी स्पष्ट चेतावनी–गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं
बैठक में राज्य औषधि नियंत्रक श्री ताजबर सिंह जग्गी ने सभी दवा निर्माता कंपनियों को दो टूक कहा कि सरकार उद्योग के साथ है, लेकिन औषधियों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की दवा इकाइयों की छवि पूरे देश में बहुत सकारात्मक है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अपने-अपने प्लांट्स में GMP (Good Manufacturing Practices) का कड़ाई से पालन करने, प्रोडक्शन की हर स्टेज पर रिकॉर्ड रखने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

फार्मा सेक्टर को मिलेगा और मज़बूत समर्थन
बैठक में मौजूद दवा निर्माताओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया और कहा कि धामी सरकार की पारदर्शी और उद्योग समर्थक नीतियों के कारण उत्तराखण्ड आज देशभर में निवेशकों की पसंद बन रहा है। कंपनियों ने भरोसा जताया कि अगर यही रुख बरकरार रहा तो आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड भारत का सबसे बड़ा फार्मा क्लस्टर बन सकता है।

अधोमानक दवा और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख
समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि जो लोग अधोमानक दवाएं बनाकर राज्य की प्रतिष्ठा खराब कर रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विश्व स्तरीय गुणवत्ता पर पूरा फोकस
राज्य के स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा हमारा दृढ़ लक्ष्य है कि आने वाले कुछ वर्षों में उत्तराखंड फार्मा हब के रूप में उभरे। इस दिशा में हम न केवल मौजूदा औषधि निर्माण इकाइयों के विस्तार पर काम कर रहे हैं, बल्कि नए निवेश, उद्योगों के लिए सुविधाजनक नीतियाँ और उच्च गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र तैयार कर रहे हैं। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में फिलहाल लगभग 285 फार्मा यूनिट्स सक्रिय हैं, जिसमें से 242 यूनिट्स डब्लूएचओ से सर्टिफाइड हैं। देश में उत्पादित कुल दवाओं का लगभग 20% हिस्सा उत्पादन करती हैं और ये फार्मा कंपनियां देश-विदेश को महत्वपूर्ण मात्रा में निर्यात भी कर रही हैं । उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में देहरादून में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की सहयोग से स्थापित एक उच्च-तकनीकी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया, जिसमें दवाओं के साथ-साथ मेडिकल उपकरण और कॉस्मेटिक सैंपल्स की भी परीक्षण की व्यवस्था की गई है । इस प्रयोगशाला को शीघ्र ही NABL मान्यता भी प्राप्त होगी, जिससे यहां के रिपोर्ट्स का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मानक बन जाएगा। डॉ. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधोमानक औषधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

उत्तराखण्ड गुणवत्तापूर्ण दवाओं का उभरता ग्लोबल सेंटर
वर्तमान में उत्तराखण्ड की औषधि इकाइयों से भारत के 15 से अधिक राज्यों और 20+ देशों को दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। राज्य में स्थित फार्मा कंपनियां WHO-GMP, ISO, और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य कर रही हैं।धामी सरकार का ध्यान सिर्फ कारोबार को बढ़ावा देने पर ही नहीं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने पर है कि यहां की दवाएं विश्व स्तरीय गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरें।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल के प्रतिबंध का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन का फाइल फोटो। Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

  • उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

  • देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,763)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,376)
  • नैनीताल (6,595)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Crime News: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 15-16 अक्टूबर को बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand News: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र, दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद