Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi August 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

मेजर ध्यानचंद जयंती, राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह में बोले सीएम सीएम

“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों के खाते में 1500- 1500 रुपए डीबीटी

देहरादून। शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा है, इसमें उत्तराखंड भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी केवल किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही नहीं खेलते बल्कि जीतने और तिरंगा लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरते हैं। हाल के वर्षों के उदाहरण देखें तो जहां, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक, मनु भाकर ने दो कांस्य पदक, स्वप्निल कुसले व अमन सेहरावत ने एक- एक कांस्य पदक जीतकर और पुरुष हॉकी टीम ने लगातार अपना दूसरा कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। हाल ही में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ज्योति याराज्जी, गुलवीर सिंह और अविनाश सबले ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल बजट तीन गुना बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

देवभूमि बनी खेलभूमि

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन ने उत्तराखंड को “देवभूमि” के साथ ही “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने का कार्य किया।
अब राज्य में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो गया है।
उत्तराखंड राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन करने में भी सक्षम बना है। हाल ही में देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस आइस रिंक में इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जो न केवल हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत में शीतकालीन खेलों के एक नए युग का सूत्रपात करने में भी मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

आठ शहरों में बनेगी खेल अकादमियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ भी लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित कर रही है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा, तथा प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल-छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।
राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए, मख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा कुल 250 से अधिक खिलाड़यों एवं उनके प्रशिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। सम्मानित हो रहे खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के अंतर्गत 3,900 खिलाड़ियों तथा “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत 2,199 खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलने वाली उनकी छात्रवृत्ति की लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

दो घोषणाएं की
सीएम ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसलिए खेल विभाग और युवा खिलाड़ियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुटना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने और पवेलियन फुटबाल ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबाल टर्फ लगाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों
मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में
आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के जरिए हर क्षेत्र में मानक स्थापित किए हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड में खेल सुविधाओं का विकास करने में कामयाब रही है, इससे आने वाले समय में राज्य के हर घर से खिलाड़ी निकलेगा।

समारोह को सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल आशीष चौहान एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News Uttarakhand Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी की पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • श्रावस्ती के समय माता मंदिर में गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में हवन करते श्रद्धालु। Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

  • उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

  • देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

  • हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,874)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,447)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,920)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश