Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा

Mohan Chandra Joshi August 12, 2025
ख़बर शेयर करें -

राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा।

राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा।

राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं।

उत्तराखण्ड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर किया जा रहा है कार्य – मुख्यमंत्री।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री घोषणाएं –
1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत डिजास्टर रिकवरी के लिए भी एक अलग से मैकेनिज्म बनाया जाएगा।
2- राज्य में शीघ्र ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा।
3- गुड गवर्नेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा।
4- राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सुंदर पहाड़ी राज्य होने के साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष राज्य के रूप में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई है। ये सभी नवाचार शासन व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही विभिन्न सेवाओं में गति एवं पारदर्शिता भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से प्रौद्योगिकी और नवाचार का विस्तार हुआ है। उनके ’डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। “डिजिटल उत्तराखण्ड“ एप के माध्यम से लोग घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एप प्रधानमंत्री के ’मिनिमम गवर्नमेंट – मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करने में सहायक होगा। इससे सरकारी सेवाओं को एकीकृत, सरल और सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी और विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी आसानी से होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि S3Waas प्लेटफॉर्म पर आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटें विभागीय जानकारी को सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाएंगी। जीआईएस आधारित वेब ऐप शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। अतिक्रमण की रोकथाम के लिए एक वेब-आधारित ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक अतिक्रमण की तस्वीर या वीडियो अपलोड कर सकेगा, जिस पर संबंधित विभाग तुरंत जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 1905 सीएम हेल्पलाइन राज्य के नागरिकों और सरकार के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस सेवा में भी एआई आधारित सुविधाओं से शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन, त्वरित समाधान और फॉलो-अप मॉनिटरिंग और भी बेहतर तरीके से होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवा और भूलेख डिजिटलीकरण जैसे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी सेवाओं के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह घर बैठे उपलब्ध कराने का भी कार्य किया जा रहा है। “अपणी सरकार“ पोर्टल द्वारा 886 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य के लगभग 95 प्रतिशत गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, नीरज खेरवाल, डॉ. वी. षणमुगम, श्रीधर बाबू अदांकी, महानिदेशक यू-कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक आईटी गौरव कुमार (वर्चुअल माध्यम), नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल, संबंधित विभागों के अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों का दृश्य उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
Principal Secretary reviewing drainage project with Kumaon Commissioner joining virtually कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
Dehradun DM Savin Bansal reviewing action against illegal homestays and directing strict enforcement of regulations देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
नीम बीच ऋषिकेश में SDRF टीम द्वारा गंगा से युवक का शव बरामद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
ऊखीमठ में मंदिर परिसर में रुकवाया गया नाबालिग का विवाह Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: ऊखीमठ में बाल विवाह विफल, पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में रुकवाई शादी

Mohan Chandra Joshi May 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों का दृश्य उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात

  • Principal Secretary reviewing drainage project with Kumaon Commissioner joining virtually कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू

  • Dehradun DM Savin Bansal reviewing action against illegal homestays and directing strict enforcement of regulations देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

  • नीम बीच ऋषिकेश में SDRF टीम द्वारा गंगा से युवक का शव बरामद करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (428)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,069)
  • उधमसिंह नगर (1,263)
  • क्राइम (3,350)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (586)
  • देहरादून (10,528)
  • नैनीताल (6,216)
  • पर्यटन (201)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (977)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (688)
  • रोजगार (472)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (595)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,333)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, कई जिलों में येलो अलर्ट; यहां तेज बारिश का असर Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात Uttarakhand News: DA में बढ़ोतरी, कर्मचारियों व पेंशनरों को धामी सरकार की राहत भरी सौगात कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू कुमाऊं में जलभराव से राहत: 2043 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, 10 शहरों में काम शुरू देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त देहरादून: डीएम का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद ऋषिकेश: नीम बीच हादसा, गंगा में डूबे दिल्ली के युवक का SDRF ने शव किया बरामद