Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैंण में आज से, अनुपूरक बजट सहित यह विधेयक होंगे पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैंण में आज से, अनुपूरक बजट सहित यह विधेयक होंगे पेश

Mohan Chandra Joshi August 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

चमोली। Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।
आज से शुरू हो रहे चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार और विपक्ष ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंच गए हैं। सोमवार को सीएम धामी और विधायकों ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधान मण्डल दल बैठक में प्रतिभाग किया।विधानमंडल दल की बैठक में मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों से विस्तृत चर्चा की गई साथ ही किस तरीके से विधानसभा मे विधायकों को सरकार के मुद्दों पर चर्चा करनी हैं उसपर चर्चा हुई।
सत्र के दौरान आपदा और पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सदन गरमाने के आसार हैं। सरकार वित्तीय आवश्यकताओं के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके साथ ही सरकार उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में संशोधन समेत नौ विधेयक पारित कराने के लिए लाएगी।

सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र शुरू होने से दो दिन पहले भराड़ीसैंण पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने सत्र के आयोजन की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और विस सचिवालय के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंगलवार को हेलिकॉप्टर से गैरसैंण पहुंचे। वहां कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों का भी भराड़ीसैंण पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे सरकारी वाहनों और अमले के शोर ने भराड़ीसैंण का सन्नाटा तोड़ दिया है।

सदन के भीतर आपदा, त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, विकास से जुड़े मुद्दों सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। उधर, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है। साथ ही सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

ये प्रमुख विधेयक होंगे पेश

  • उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025
  • उत्तराखंड अल्प संख्यक शिक्षा विधेयक 2025
  • उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (निरसन) विधेयक 2025
  • उत्तराखंड समान नागरिकता (संशोधन) विधेयक
  • लोकतंत्र सेनानियों की सुविधाएं बढ़ाने से संबंधित विधेयक 2025
  • पंचायत राज संशोधन विधेयक
  • अनुपूरक विधेयक
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

5000 करोड़ का होगा अनुपूरक बजट
सत्र के दौरान सरकार अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक बजट के करीब 5000 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

विधानसभा मानसून सत्र के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। सदन सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए सत्ता व विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा करती हूं। सभी विधायकों से मेरा आग्रह है कि सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विकास व अपने विधानसभा क्षेत्रों के जनमुद्दों को रखें जिससे सदन में गहन चर्चा की जा सके।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश

मानसून सत्र में सरकार नौ विधेयकों के अलावा विभिन्न विभागों की प्रतिवेदन व वार्षिक लेखा रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेगी। सदन में विपक्ष के हर सवाल का सरकार मजबूती से जवाब देगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

  • सुबोध उनियाल, संसदीय कार्य मंत्री

सरकार ने सत्र की अवधि चार दिन तय की है जो काफी कम है। विधायकों के अपने क्षेत्र के कई मुद्दे हैं। इन पर सदन में चर्चा के लिए सरकार को सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए। सरकार प्रदेश के विकास व जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। जिससे आनन-फानन में सत्र को निपटाना चाहती है। विपक्ष की ओर से प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।
-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News Big News Uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest news uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025 uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित केदारनाथ धाम दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और अधिकारी। Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

  • ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित केदारनाथ धाम दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और अधिकारी। Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

  • देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,850)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,422)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,233)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान