Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक

Mohan Chandra Joshi September 18, 2025
ख़बर शेयर करें -


धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी
-धामी सरकार के चार वर्षों में उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
-गोष्ठी में विषय-विशेषज्ञों ने की विकास योजनाओं पर चर्चा

देहरादून, 18 सितंबर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का तब ही होगा, जब हम मोदी-धामी के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। धामी एक मुख्यमंत्री के तौर पर सफल और लोकप्रिय साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ी उपलब्धि है कि विपक्षी नेता ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ता तक व्यक्तिगत तौर पर सीएम धामी की आलोचना नहीं करते।
संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में कोश्यारी ने कहा कि सीएम धामी के व्यवहार में सरलता है। वह जहां सेे भी अच्छे गुण मिलते हैं, उन्हें अंगीकार कर लेते हैं। निर्णयों को लागू करने में यदि सख्ती की आवश्यकता होती है, तो वह इसी अनुरूप पेश आते हैं। लोगों से मिलने, जुलने और संवाद स्थापित करने में उनकी विनम्रता की हर कोई तारीफ करता है। उन्होंने तुलसीदास के एक दोहे का जिक्र करते हुए कहा-तज दे बचन कठोर। राजनीति में मीठा होना बहुत कठिन होता है, लेकिन सीएम धामी को चार वर्षों में कठोर बोलते हुए किसी ने नहीं देखा है। हालांकि राज-काज चलाने के लिए जहां जरूरी होता है, वह सख्ती बरतते हैं। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और इनमें जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सरकार विकास की राह में तेजी से बढ़ रही है।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की कमेटी की सदस्य रहीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो ़सुरेखा डंगवाल ने कहा कि यूसीसी पर सीएम धामी ने जो कदम उठाया, वह बेहद साहसिक था। इससे जुड़ी चुनौतियों और आशंकाओं का पूर्व अनुमान था, लेकिन उत्तराखंड ने इसे कर दिखाया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ़नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उत्तराखंड में बेहतर ढंग से लागू करने के लिए धामी सरकार बढ़िया ढंग से काम रही है। उन्होंने कहा कि चाहे स्कूली शिक्षा हो, उच्च शिक्षा हो या फिर दूरस्थ शिक्षा ही क्यों न हो, उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में बहुत अच्छी स्थिति प्राप्त की है।
यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार में सरकार बेहद दिलचस्पी लेकर काम कर रही है। खुद सीएम धामी समय-समय पर इस संबंध में योजनाओं की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। यही वजह है कि देश की पांचवीं साइंस सिटी उत्तराखंड में अगले साल तक अस्तित्व में आ जाएगी। मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि नकल पर सख्त कानून लाकर धामी सरकार ने नियुक्तियों में पारदर्शी के लिए ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में इतना सख्त नकल विरोधी कानून नहीं है।
दून विश्वविद्यालय के डीन प्रो ़ हरीश चंद्र पुरोहित ने धर्मांतरण विरोधी कानून पर अपने विचार रखे। उच्च शिक्षा के पूर्व उप निदेशक प्रो ़गोविंद सिंह रजवार ने कहा कि चार वर्षों में उच्च शिक्षा का प्रदेश में स्तर बढ़ा है। हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व सचिव डा हरिसुमन बिष्ट ने कहा कि यह पहला राज्य है, जहां पर सरकार कलाकारों और साहित्यकारों को पुरस्कार में एक से पांच लाख रूपये तक का इनाम दे रही है।
वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत और वैज्ञानिक आईएस नेगी ने उत्तराखंड में बागवानी के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर बात की। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने उत्तराखंड में निवेश के संबंध में अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा की। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल जैसे कई बडे़ आयोजनों को धामी सरकार ने सफलतापूर्वक आयोजित किया है। प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पूरण चंद्र नैलवाल ने कहा कि प्रवासियों के बीच जाकर सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासियों का फिर से सम्मेलन कराया जा रहा है।
संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने आभार प्रकट करते हुए सीएम धामी को संवेदनशील और विकासशील सीएम बताया। दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि राज्य हित में सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। कार्यक्रम के संयोजक मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने उत्तराखंड के विकास में अहम साबित हो रहीं योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। संचालन नीरज बवाड़ी ने किया। इस मौके पर मदन मोहन सती की लिखित पुस्तक नायक से जननायक पुष्कर सिंह धामी का विमोचन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए। उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
केदारनाथ धाम में घायल महिला श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते SDRF और NDRF की टीम Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए। उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • केदारनाथ धाम में घायल महिला श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते SDRF और NDRF की टीम Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट

  • CBSE 12th Result 2026 की लाइव अपडेट न्यूज, सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी और छात्र इसे DigiLocker तथा cbseresults.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
    • राष्ट्रीय
    • शिक्षा

    CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

  • उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

  • अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की फाइल फोटो (ITG लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
    • उत्तरप्रदेश
    • राजनीति

    लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,047)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (584)
  • देहरादून (10,513)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (973)
  • यात्रा (381)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,102)
  • रुद्रप्रयाग (685)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (594)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर