Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस महीने सस्ती हुई बिजली , उपभोक्ताओं को इतने रुपए का फायदा
देहरादून। प्रदेश में इस महीने बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसत 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर निर्धारित है, मार्च माह में निगम ने इससे कम दरों पर बिजली बाजार से खरीदी है। एफपीपीसीए के तहत इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिल में दिया जा रहा है।
एफपीपीसीए के तहत कुल 101 करोड़ रुपये (89 पैसे प्रति यूनिट) छूट का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे, मार्च में 1.19 रुपये प्रति यूनिट की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है।
किस श्रेणी में कितनी छूट
उपभोक्ता श्रेणी – प्रति यूनिट छूट(पैसे में)
घरेलू – 26 से 71
अघरेलू – 103
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 97
प्राइवेट ट्यूबवेल – 31
कृषि गतिविधियां – 44 से 51
एलटी इंडस्ट्री – 95
एचटी इंडस्ट्री – 95
मिक्स लोड – 89
रेलवे ट्रैक्शन – 89
ईवी चार्जिंग स्टेशन – 89
अन्य निर्माण के लिए अस्थायी आपूर्ति – 110

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


