Uttarakhand News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे
हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
भीमताल में रात्रि विश्राम, सतखोल स्थित हिमालयन आश्रम में दो दिन करेंगे प्रवास
नैनीताल। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर जनपद नैनीताल पहुंचे। हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. भी उपस्थित रहे।

चार दिवसीय दौरे का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति गुरुवार को भीमताल में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार (6 मार्च) को वे भीमताल से प्रस्थान कर मल्ला रामगढ़ होते हुए ग्राम सतखोल स्थित श्री राम चंद्र मिशन हिमालयन आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे 6 और 7 मार्च को प्रवास करेंगे।
दौरे के अंतिम दिन 8 मार्च को वे सतखोल से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद भीमताल और काठगोदाम में संक्षिप्त ठहराव के बाद पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से दोपहर में विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


