Uttarakhand News : उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के तबादले , इन जिलों के बदले डीएम
देहरादून। Big News Uttarakhand: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस मयूर दीक्षित जो वर्तमान में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। आईएएस नितिका खंडेलवाल, जो वर्तमान में अपर सचिव-प्राविधिक शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा निदेशक USAC के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नियुक्त किया गया है।

आपकों बता दें कि हरिद्वार जमीन घोटाले में दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद सरकार ने आज तीन मई देर शाम को ही कुछ आईएएस का ट्रांसफर भी किया ,मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले को नया जिलाधिकारी बनाया है, फिलहाल मयूर दीक्षित टिहरी के डीएम थे. वहीं मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया ,शाम को ही शासन की तरफ से ये आदेश जारी किए गए है।
गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले में सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को आज तीन मई सुबह को निलंबित किया था, इसके बाद 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वर्तमान समय में मयूर दीक्षित टिहरी गढ़वाल जिले के बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे, टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी के साथ ही निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे , इन सभी जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए उत्तराखंड शासन ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी हैं।
वहीं, साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-USAC और प्रबंध निदेशक-हिल्ट्रान की जिम्मेदारियां से अवमुक्त करते हुए टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निर्देशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


