Uttarakhand News: सीएम धामी ने श्रमिकों व उनके आश्रितों के खातों में भेजे 25 करोड़ रुपये
Oplus_0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी गई है।
बोर्ड को श्रमिकों एवं आश्रितों से 8,299 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना और शिक्षा सहायता योजना से संबंधित आवेदन शामिल थे। सभी आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई।
श्रम सचिव श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि इन आवेदनों के निपटारे के लिए बोर्ड स्तर पर पहली बार विशेष अभियान चलाया गया, जो एक माह तक चला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाकर सभी आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि श्रम विभाग को श्रमिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना होगा और साथ ही उद्योगों एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा, ताकि श्रमिकों को निरंतर रोजगार मिलता रहे और उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो सके।
इस मौके पर राज्य मंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील