Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सीएम धामी ने सभी डीएम को दिए यह स्पष्ट निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने सभी डीएम को दिए यह स्पष्ट निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें।
अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का शीघ्र आकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों ने गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए हैं, तथा ऐसे कार्ड बनाने में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के अंतर्गत भी आस्था की आड़ में जनता को गुमराह करने वालों पर नियमित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों के शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। इसमें दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था जैसे विषय सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के बाद अवस्थापना विकास से संबंधित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। सड़कों, पुलों, नालियों एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही आमजन को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियानों का संचालन किया जाए। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में नियमित प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को भी इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि सभी की कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोग से पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

  • उत्तराखंड में बारिश के बीच बदले मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

  • पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में जेई का शव मिलने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका

  • हल्द्वानी में समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक बंशीधर भगत। Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

  • किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,736)
  • उधमसिंह नगर (1,347)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (748)
  • देहरादून (11,359)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,223)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Pauri News: बाथरूम में मिला JE का शव, करंट से मौत की आशंका Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Haldwani News: हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ, किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल