Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मुख्यमंत्री करेंगे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा वार योजनाओं की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री करेंगे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा वार योजनाओं की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा

Mohan Chandra Joshi July 30, 2025
ख़बर शेयर करें -

विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

निर्माणाधीन योजनाओं का किया जाए नियमित अनुश्रवण समयबद्धता के साथ पूरी हो योजनाये

टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।

देहरादून। विधायकगणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच सेतु की भूमिका में कार्य करने हेतु अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा में गतिमान विभिन्न कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर भी की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव भी विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अपने विभागों की नियमित समीक्षा करें। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। बैठक में विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा से संबंधित जो जन समस्याएं रखी गई हैं, उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी एक सप्ताह के भीतर संबंधित विधायकगणों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मनचले की चप्पलों से जमकर धुनाई, प्रेमिका संग पकड़े पति की भी पिटाई; वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के बाद सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी विधायकगणों से कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में लघु, मध्य और दीर्घ अवधि में पूर्ण होने वाले कार्यों का प्रस्ताव भेजें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए और समयबद्धता के साथ योजनाओं को पूर्ण किया जाए।

बैठक के दौरान विधायकगणों द्वारा सड़क मार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं, जलभराव की समस्या के समाधान, सौंदर्यीकरण के कार्यों, सिंचाई के लिए पानी, ड्रेनेज व सीवरेज की समस्या, तटबंध निर्माण, नालों के निर्माण कार्य एवं अन्य समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई 469 घोषणाओं में से 305 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, शेष घोषणाओं पर कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र की जिन समस्याओं से अवगत कराया गया है, उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए। घोषणाओं से संबंधित मामलों में कार्यवाही की सूचना संबंधित विधायकगणों और घोषणा प्रकोष्ठ को दी जाए। उन्होंने दोनों मण्डलायुक्तों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान के लिए विधायकगणों, सचिवों और जिलाधिकारियों के बीच सेतु का कार्य करें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह पंवार, सुरेश सिंह चौहान, शक्ति लाल शाह, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वार लाल, अवस्थापन अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल.एल फ़ैनई, डॉ.आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण

  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

  • ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

  • धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,664)
  • उधमसिंह नगर (1,292)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (964)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (652)
  • देहरादून (10,807)
  • नैनीताल (6,361)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,056)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण Haldwani News: जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश; कई मामलों का मौके पर निस्तारण कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात