Uttarakhand News : उत्तराखंड से भाजपा ने महेंद्र भट्ट को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Dehradun News : भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने सूची जारी करते हुए उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया है , भाजपा ने उत्तराखंड से एक राज्य सभा सीट के लिए महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव के तहत भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट का नाम घोषित किया है।
उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम घोषित किया है। इससे पहले महेंद्र भट्ट चमोली के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक भी रहे चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के रहने वाले हैं। राजनेता होने के साथ ही महेंद्र भट्ट आंदोलनकारी भी रहे। महेंद्र भट्ट ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया. महेंद्र भट्ट की रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


