Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें
प्रदेश में बिक्री, परिवहन और उपभोग पर रोक; पौड़ी DM ने भी जारी किए सख्त निर्देश
देहरादून/पौड़ी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को उत्तराखंड में ‘ड्राई डे’ मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश में शराब की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आबकारी नियमों के तहत विदेशी मदिरा की दुकानें, बीयर बार, क्लब, सैन्य कैंटीन और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
इसी क्रम में पौड़ी जिले में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा भी 14 अप्रैल को पूर्ण ड्राई डे घोषित करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, जनपद की सभी विदेशी मदिरा की दुकानें, बीयर गोदाम, बार, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट एवं विन्टनरी पूरी तरह बंद रहेंगे।
यह आदेश उत्तराखण्ड आबकारी (विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली-2001 के नियम 16 के अंतर्गत जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दिन किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री, परिवहन और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित एफएल-5डी, एफएल-2/2बी, एफएल-9/9ए/2ए और एफएल-6/7 श्रेणी के प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बॉटलिंग प्लांट, विन्टनरी और डिपार्टमेंटल स्टोर को बंद रखना सुनिश्चित करें। साथ ही आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी आदेशों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


