Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक का केंद्र बिंदु मानसून के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच समन्वय और जनसुरक्षा रहा। समीक्षा में सड़क संपर्क, राहत एवं बचाव, बिजली-पेयजल, संचार सेवाओं, नदी जलस्तर की निगरानी, चारधाम यात्रा प्रबंधन तथा समयबद्ध मौसम चेतावनी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
एसईओसी, देहरादून में मानसून और आपदा तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

देहरादून स्थित एसईओसी में प्रदेश की मानसूनी स्थिति की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

एसईओसी से प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा, बंद सड़कें जल्द खोलने, मौसम अलर्ट अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और चारधाम यात्रा सहित सभी आवश्यक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश।

देहरादून, 6 अगस्त 2026। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करें।
मुख्य सचिव ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से राज्यभर में वर्षा की स्थिति, नदियों के जलस्तर, बंद सड़कों, भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न जिलों में हुई वर्षा, संभावित मौसम पूर्वानुमान तथा आगामी दिनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को सभी जनपदों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके जनपदों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए तथा भूस्खलन संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी पहले से तैनात रखी जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों में जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पंप एवं अन्य आवश्यक उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार मानसून की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी जिलाधिकारी नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करें, संवेदनशील क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण करें तथा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करें। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों की स्थिति, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, यात्रियों की संख्या, विभिन्न धामों में उपलब्ध सुविधाओं तथा यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों से जुड़ी हुई है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मौसम की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा का संचालन किया जाए। यदि अत्यधिक वर्षा अथवा मार्ग अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में एससीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, जेसीईओ दिनेश कुमार पुनेठा, ड्यूटी आफिसर कलम सिंह चौहान, भवानी राम आर्या आदि उपस्थित रहे।

पानी छोड़ने पर सीमावर्ती राज्यों को भी भेजें अलर्ट
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नदियों के जलस्तर पर चैबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लगातार जागरूक किया जाए तथा खतरे की आशंका होने पर उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि डैम एवं बैराजों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पूर्व सूचना देकर सतर्क किया जाए। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर सीमावर्ती राज्यों को भी समय रहते अलर्ट किया जाए, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

संचार, बिजली, पेयजल सेवाओं की त्वरित बहाली सुनिश्चित हो
देहरादून। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि यदि किसी भी क्षेत्र में भारी वर्षा अथवा भूस्खलन के कारण संचार व्यवस्था बाधित होती है तो वैकल्पिक संचार प्रणाली तत्काल सक्रिय की जाए। उन्होंने सभी सैटेलाइट फोन को हर समय क्रियाशील स्थिति में रखने तथा प्रतिदिन उनके माध्यम से एसईओसी एवं डीईओसी के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल एवं संचार सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए। यदि कहीं भी ये सेवाएं प्रभावित होती हैं तो अतिरिक्त टीमें तत्काल भेजी जाएं और वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू कर आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

अंतिम छोर तक समय पर पहुंचे मौसम संबंधी अलर्ट
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए कि मौसम संबंधी सभी चेतावनियां और अलर्ट अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक भी समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना ही लोगों को सुरक्षित निर्णय लेने का अवसर देती है, इसलिए सूचना प्रसारण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राज्य स्तर से लेकर जनपद, ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर तक सूचना प्रसारण तंत्र को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक नागरिक तक समयबद्ध एवं विश्वसनीय चेतावनी पहुंच सके और संभावित आपदाओं के दौरान जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DisasterManagement #MonsoonAlert #SEOC #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #WeatherImpact

Related Stories

आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में एसआईआर अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
मालदेवता क्षेत्र में आपदा के बाद सड़क पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण और राहत कार्यों का दृश्य। Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करते एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स। Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
उत्तराखंड सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र मामले में अल्मोड़ा में तीन शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में एसआईआर अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण

  • मालदेवता क्षेत्र में आपदा के बाद सड़क पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण और राहत कार्यों का दृश्य। Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

  • एसईओसी, देहरादून में मानसून और आपदा तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करते एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स। Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक

  • उत्तराखंड सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,028)
  • उधमसिंह नगर (1,314)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (686)
  • देहरादून (11,010)
  • नैनीताल (6,429)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,128)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News:  उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल