Uttarakhand Monsoon 2025: उत्तराखंड पहुंचा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून , भारी बारिश का IMD अलर्ट अगले पांच दिन

देहरादून। Uttarakhand Weather Monsoon Latest Update: भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज दक्षिणी- पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी है , हल्की बारिश के बीच मानसून उत्तराखंड पहुंच गया है। हरिद्वार जिले के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर बाकी 12 जिलों में मानसून एक साथ पहुंचा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार मानसून एक सप्ताह पहले पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून की दस्तक के साथ ही 21 जून को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल , टिहरी , देहरादून और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है वहीं अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून से लेकर 25 जून तक प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा ,वहीं अलग-अलग स्थानों पर वर्षा के तीव्र दौर , बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है ,जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड पहुंचा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की जानकारी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होकर गुजर रही है। मानसून बिहार के शेष हिस्से के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से उत्तराखंड होते हुए हिमाचल प्रदेश और आंशिक रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पहुंच गया। अगले कुछ घंटे में मानसून के हरिद्वार को भी कवर कर लेने की उम्मीद है।
पिछले साल 27 जून को आया था मानसून : आईएमडी के अनुसार वर्ष 2024 में 27 जून, 2023 में 24 जून, 2022 में 29 जून और 2021 में 13 जून को मॉनसून का उत्तराखंड में आगमन हुआ था। प्रदेश में मॉनसून पहुंचने की अनुमानित तिथि 20 जून के आसपास होती है। इस हिसाब से मानसून अपने निर्धारित समय पर उत्तराखंड में पहुंचा है।
बता दें कि केरल में 24 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी इसके बाद जून मध्य में मासून के उत्तराखंड आने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार मानसून को उत्तराखंड आने में थोड़ी देरी हुई।
मौसम विभाग ने 21-22 जून तक मानसून के आने की उम्मीद जताई थी लेकिन फिर भी अपने सामान्य समय पर मानसून प्रदेश में सक्रिय हो गया है। Uttarakhand Monsoon Latest Update Today Nowcast For Uttarakhand State


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें