उत्तराखंड- मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट , इन जनपदों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज शाम 5:30 बजे राज्य में 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें राज्य में आगामी 14 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 10 सितंबर को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और चमोली , टिहरी ,पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा राज्य के अनेक पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं 12 सितंबर को देहरादून नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के अनेक पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वही 12 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर और देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वही 13 सितंबर को नैनीताल ,चंपावत ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा अन्य जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश एवं तेज बौछार की संभावना है।
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


