उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव नहीं लड़ना चाहते है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। राज्य में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं इसलिए उन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ाया जाए। त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्तमान में देहरादून की डोईवाला विधानसभा से सीट से विधायक हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा डोईवाला में बीजेपी को जिताने वाला भी कोई नहीं है ऐसे में पार्टी क्या फैसला लेगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए वह फिर से विधायक बनेंगे असहज कर रहा है ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी से नवाज सकती हैं। लेकिन त्रिवेंद्र के फैसले से उनके कार्यकर्ता खासे नाराज जरूर दिखाई देंगें।



मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


