उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस इन 4 सीटों पर बदल सकती है अपने प्रत्याशी
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सोमवार को कांग्रेस ने 11 विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े किए वही अब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि लगभग 4 से 5 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी को बदल सकती है सूत्र बताते हैं कि लाल कुआं, कालाढूंगी, ऋषिकेश और डोईवाला विधानसभा को लेकर मंथन किया जा रहा है यहां
प्रत्याशियों के नामों में बड़ा बदलाव हो सकता है।
साफ है जबसे टिकटों को लेकर हो हल्ला मच रहा था तब से माना जा रहा था इन सीटों पर कांग्रेस प्लस चल रही है जुनून लेकिन टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेसियों ने ही इस सीट को हारा हुआ बताना शुरू कर दिया जिसके बाद से कांग्रेस में नाराजगी बढ़ती हुई दिखाई दी ऐसे में इन सीटों पर बदलाव करने की संभावना जताई जा रही है वही कयासों के बाजार में हरीश रावत की रामनगर से सीट को भी बदलने की बात कही जा रही है हालांकि अगर रामनगर से हरीश रावत का टिकट बदला तो काफी सवाल पार्टी में ही खड़े हो जाएंगे कि आखिरकार जिस चेहरे को आगे कर कर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है उसी को लेकर कांग्रेस ठीक से फैसला नहीं ले पा रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


