Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी दो करोड़ रंगदारी ,दी यह बड़ी धमकी
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर हल्द्वानी निवासी सौरभ जोशी को कुख्यात गैंगस्टर लौरेंस विश्नोई गैंग द्वारा फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी मिली है, उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरव जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र मे मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्र में ये लिखा है –
“ नमस्ते सौरव जोशी, मैं करन विश्नोई ,लारेंस विश्नोई गैंग से हूं , यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लांरेस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है ।
पांच दिन में पैसे देने की धमकी –
पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेगें और दुआ करेगें कि आप सही फैसला ले क्योकिं एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है । जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


