उत्तराखंड: यहां जाने-माने डॉक्टर ने लगाई नहर में छलांग , SDRF ने किया शव बरामद

जाने-माने डॉक्टर ने लगाई नहर में छलांग , SDRF ने किया शव बरामद
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकास नगर से दुखद खबर सामने आई है यहां शहर के प्रतिष्ठित डॉ हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान चलाकर डॉक्टर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है डॉ हंसराज अरोड़ा क्षेत्रीय लोगों में काफी लोकप्रिय थे वह पिछले लंबे समय से तनाव में थे पत्नी की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगे थे।
घटनाक्रम के मुताबिक आज क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनहर में रात्रि में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिसका कोई पता नही चल पा रहा है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम हे0का0 सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए शक्ति नहर से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति डॉक्टर था तथा विकासनगर में ही इनका क्लिनिक था, जोकि स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे।
मृतक का विवरण:-
उक्त व्यक्ति डॉ0 हंसराज अरोड़ा पुत्र बीरभान अरोड़ा, निवासी विकासनगर।
SDRF टीम का विवरण:-
- हे0का0 सुरेश तोमर
- का0 विक्रम
- का0 प्रेम सिंह
- का0 अमीचन्द
- का0 रजत तोमर
- का0 लक्ष्मण सिंह
- का0चा0 सुनील तोमर



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें