Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, पूरे जून चलेगा मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, पूरे जून चलेगा मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून के सहसपुर विकासखंड के ग्राम ढाकी में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया। पूरे जून चलने वाले इस अभियान में किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
देहरादून के विकासखंड सहसपुर के ग्राम ढाकी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ करते हुए किसानों को मृदा स्वास्थ्य और जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रहे हैं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं।

देहरादून के सहसपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी और किसान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के सहसपुर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ, जैविक खेती व संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जाएगा

देहरादून, 01 जून 2026: कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रव्यापी ”खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। उत्तराखंड में इस अभियान का शुभारंभ सोमवार को विकासखंड सहसपुर के ग्राम ढाकी में कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि में असंतुलित रूप से हो रहे रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करना तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, रातभर चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF ने बचाई जान

उन्होंने कहा कि मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा लगातार घट रही है, जो मृदा स्वास्थ्य पर रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के प्रतिकूल प्रभाव को दर्शाती है। मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए फसल चक्र अपनाने, जैव उर्वरकों एवं जैविक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नियमित मृदा परीक्षण कराने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री ने बताया कि जून माह के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में कृषि विभाग, रेखीय विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों तथा जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकासखंड एवं न्याय पंचायत स्तर पर किसान जागरूकता कार्यक्रम, कृषक गोष्ठियां और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित खाद्य उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

कार्यक्रम में राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी तथा जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव साझा किए। वहीं कृषक सुभाष चौहान ने प्राकृतिक खेती और प्रगतिशील किसान अनिल कुमार नौटियाल ने जैविक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: हल्दूचौड़ में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत

इस अवसर पर आत्मा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इनमें उद्यान क्षेत्र में अनिल कुमार नौटियाल (रुद्रपुर, विकासनगर), कृषि क्षेत्र में सतपाल सिंह (भूड़पुर, सहसपुर) तथा मत्स्य क्षेत्र में जमुना प्रसाद (पसौली, लांधा रोड) शामिल रहे।

कार्यक्रम में अजीत सिहं चौधरी, उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग, भुवन विक्रम डबराल, उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति, मीता सिहं, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण, सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण, उत्तराखण्ड शासन, दिनेश कुमार, निदेशक कृषि, आर०के० सिहं० निदेशक उद्यान, अभय सक्सैना, संयुक्त कृषि निदेशक, देवेन्द्र राणा, मुख्य कृषि अधिकारी देहरादुन, संजय राठी, कृषि वैज्ञानिक आदि उपस्थित थे, इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून से 500 से अधिक कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #उत्तराखंड #किसानजागरूकता #कृषि #गणेशजोशी #जैविकखेती #देहरादून #मृदास्वास्थ्य खेतबचाओअभियान

Related Stories

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला 2026 पर अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Harela 2026: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, जागेश्वर के लिए कीं 8 बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
हरेला पर्व 2026 पर देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान वृक्षारोपण करते हुए। Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Harela 2026: हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान पंडाल का एल्यूमिनियम पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत के बाद घटनास्थल व अस्पताल का दृश्य देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

  • उत्तराखंड में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी के बीच SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट

  • उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति का जायजा लेते प्रशासन और प्रतीकात्मक भूकंप दृश्य। Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

  • हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार

  • गुप्त नवरात्रि पर समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की साधना करते सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,799)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,439)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (672)
  • देहरादून (10,877)
  • नैनीताल (6,389)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,078)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (709)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (898)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, पंडाल का पोल गिरने से कांग्रेस नेता की मौत Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 5 दिन भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी; SEOC की एडवाइजरी के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: महिला और बेटी से अभद्रता पड़ी भारी, धमकी का वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान गुप्त नवरात्रि: समय माता मंदिर में मां बगलामुखी की विशेष साधना, सत्य साधक विजेंद्र पांडे का लोककल्याण अनुष्ठान