उत्तराखंड- (हादसा) पिकअप वाहन खाई में गिरा ,चालक की दर्दनाक मौत
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां ध्याड़ी- सिमलखेत मोटर मार्ग में पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ध्याड़ी -सिमलखेत मोटर मार्ग में शनिवार की शाम को सिमलखेत से ध्याड़ी की तरफ आ रहा पिकअप खाई में जा गिरी जिसमें पिकअप में वाहन चालक मदन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी दौलीगाड़ तहसील भनोली गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों की मदद से घायल वाहन चालक को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


