उत्तराखंड- (हादसा) यहां 150 गहरी खाई में गिरी कार , SDRF ने रेस्क्यू कर चालक की ऐसे बचाई जान , Video
- जनपद पौड़ी- मोहनचट्टी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल को रेस्क्यू
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत मोहनचट्टी के पास आज सुबह तड़के हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल को सकुशल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कार में एक ही व्यक्ति सवार था।
घटनाक्रम के मुताबिक आज थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।
उक्त वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जोकि घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान विकास पुत्र कैलाश मानसी, निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


