उत्तराखंड (हादसा)- यहां खाई में गिरने से महिला यात्री की मौत
पुलिस एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास महिला यात्री खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। महिला महाराष्ट्र की बताई जा रही है। महिला अपने पति के साथ तीर्थ यात्रा करने के उपरांत घर लौट रही थी।
देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया गया कि महिला बस से उतर कर खाई की तरफ उल्टी करने गई थी। तभी महिला का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे वो सीधे खाई में जा गिरी। महिला कुमुद पत्नी राम शंकर राव अकोला महाराष्ट्र की रहने वाली थी। वो अपने पति के साथ चारधाम के दर्शन कर लौट रही थी।
पुलिस- एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इधर घटना के बाद महिला के पति काा रो रो कर बुरा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


