उत्तराखंड : राज्य के इन जनपदों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट ,पढ़िए मौसम पूर्वानुमान
देहरादून (weather alert ) : मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए 23 और 24 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों के जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जारी मौसम बुलेटिन में बताया कि 23 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही 24 जुलाई को देहरादून बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य में 24 के बाद बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार है।

मौसम विभाग ने 25 जुलाई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात तथा 26 जुलाई को तेज बौछार के साथ जनपदों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


